Place the following script in the header of your document. Free website hits Buy website traffic cheap पेट दर्द - गैस - एसिडिटी में अपनाए घरेलू नुस्खे ~ GhareluUpcharOfficial

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

पेट दर्द - गैस - एसिडिटी में अपनाए घरेलू नुस्खे

   
मौसम में बदलाव या कभी-कभी बिना वजह ही पेट गड़बड़ा जाता है. गैस एसिडिटी, लूज मोशन, पेटदर्द, उल्टी आदि परेशानी होने लगती है. ऐसे में डॉक्टर की दवा लेनी जरूरी है, लेकिन उससे पहले ये घरेलू नुस्खे भी आजमा लें, जो आपको फौरन राहत देंगे.




                                {   पेट दर्द  }


  मेथी दाने को हल्का सा भूनकर पीस लें. इसे गर्म पानी के साथ लें.

पुदीने के पत्ते को चबाएं या फिर 4 से 5 पत्तियों को एक कप पानी के साथ उबाल लें. पानी को गुनगुना होने दें और फिर सेवन करें.

1 ग्राम सेंधा नमक और 2 ग्राम अजमोद का चूर्ण खाने से पेटदर्द से तुरंत आराम मिलता है.

नींबू के रस में काला नमक और आधा कप पानी मिलाकर पीएं. कुछ ही देर में पेट दर्द से आराम मिल जाएगा.

बेकिंग सोड़ा और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से पेटदर्द से राहत मिलती है.

एक ग्लास हल्के गर्म पानी में एक चुटकी हींग डालें और उसे अच्छी तरह से मिला लें. दिन में 2-3 बार इसे पीएं. अगर आप चाहें तो इस मिश्रण में स्वादानुसार सेंधा नमक भी डाल सकते हैं. यह पेट दर्द और गैस की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है.

       

       

मेथी का चूर्ण दही में मिलाकर खाने से पेट की मरोड़ का शमन होता है या मेथी की सब्जी के रस में काला अंगूर मिलाकर पीने से भी मरोड़ की शिकायत दूर हो जाती है.


एक कप पानी में सूखे पुदीने को डालकर उसे 10 मिनट तक उबालें और फिर उस मिश्रण को छानकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें. अब इस मिश्रण को दिनभर चाय की तरह 2- 3 कम पीएं.


थोड़ा हींग, आधा चम्मच अजवायन और आधा चम्मच काला नमक का चूर्ण बना लें, गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें.



0 comments:

एक टिप्पणी भेजें