{ सिरदर्द }
1.नीबू के छिलके पीसकर सिर पर लेप करने से सिर दर्द में लाभ होता है।
2. अदरक का रस आधा चम्मच नीबू का रस आधा चम्मच सेंधा नमक चौथाई चम्मच मिलाकर हलका सा गर्म करके इसे सूंघें। इससे छींकें आकर कफ, पानी निकलता है और सिरदर्द ठीक हो जाता है। यह सर्दी लगने से हुआ सिरदर्द, आधे सीसी का सिरदर्द में अधिक लाभकारी है।
3. जिस ओर सिरदर्द होता हो उसके विपरीत नथूने में तीन बूंद नीबू का रस डालने से आधे सीसी का दर्द जो सूर्य के प्रकाश के साथ घटता बढ़ता है तथा साथ ही अन्य सिद दर्द भी ठीक हो जाते है।
4. नीबू की फांक गरम करके सिरदर्द पर रगड़ें, एक बार रगडने से पंद्रह मिनट बाद पुनः रगडे । इस तरह लगाते रहने से सिरदर्द शीघ्र ठीक हो जाता हैं। नीबू का रस रगडने के बाद सिर को हवा नहीं लगनी चाहिये। सिर ढक लें। नीबू का प्रयोग से गरमी के कारण होने वाला सिरदर्द शीघ्र ठीक होता है।









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें