Place the following script in the header of your document. Free website hits Buy website traffic cheap पेट दर्द का घरेलू इलाज , नींबू से करे पेट दर्द ठीक , नींबू से होगा पेट दर्द का इलाज । ~ GhareluUpcharOfficial

बुधवार, 4 जनवरी 2023

पेट दर्द का घरेलू इलाज , नींबू से करे पेट दर्द ठीक , नींबू से होगा पेट दर्द का इलाज ।

                        { पेट दर्द का घरेलू इलाज } 


1. पचास ग्राम पोदीने की चटनी पतले कपडे में डालकर निचोडकर रस निकालकर इसमें आधा नीबू निचोडें। दो चम्मच शहद और चार चम्मच पानी मिलाकर पीने से पेट का दर्द शीघ्र बंद हो जाता है।

 2. आधा कप पानी, दस पिसी हुई काली मिर्च एक चम्मच अदरक का रस, आधे नीबू का रस सब मिलाकर पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। स्वाद के लिये चीनी या शहद चाहें तो मिला ले 

3. एक नींबू काला नमक, काली मिर्च, चौथाई चम्मच सोंठ, आधा गिलास पानी में मिलाकर पीने से पेटदर्द ठीक हो जाता है।

 4. अजवाइन, सेंधा नमक को नीबू के रस में भिगोकर सुखा लें। पेट दर्द में एक चम्मच चबाकर पानी पीये । इस प्रकार हर एक घंटे में जब तक दर्द रहे लें। पेट पर सेंक करें।

 5. कीडों के कारण पेटदर्द हो पेट में कीडे हो तो सात दिन दो बार नित्य नीबू की एक फांक में पिसा हुआ जीरा, काली मिर्च, काला नमक भरकर चूसें।

 6. मूली पर नमक, नींबू, काली मिर्च डालकर खाने से अपच का पेट का दर्द ठीक हो जाता है।

7. किसी उत्सव आदि में अधिक खाना खाने से अपच, गैस पेट दर्द हो जाता है तो एक कप तेजगरम पानी में भुना हुआ जीरा पिसी हुई अजवाइन, नीबू और चीनी सब स्वाद के अनुसार मिलाकर चार बार नित्य पीयें।

 8. आधा कप मूली के रस में आधा नींबू निचोड कर नित्य दो बार पीने से खाना खाने के बाद होने वाला पेट दर्द ठीक हो जाता है।

 9. चीनी, जीरा, नमक, काली मिर्च एक कप गरम पानी मिलाकर तीन बार नित्य पिये ।

 10. बार बार नीबू का पानी पीते रहने से पेट दर्द वायु गोले का दर्द ठीक हो जाता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें