Place the following script in the header of your document. Free website hits Buy website traffic cheap जनवरी 2023 ~ GhareluUpcharOfficial

गुरुवार, 26 जनवरी 2023

यकृत संबंधी रोगों से परेशान हो तो जरूर ये उपाय करे ?

                                    [ यकृत ]

नीबू पानी एवं दस काली मिर्च मिलाकर नित्य पीते रहें । यकृत संबंधी रोग ठीक हो जायेगे ।





                                           [ कब्ज ]

 1. गरम पानी और नीबू प्रात: भूखे पेट पीयें। एक गिलास हलके गर्म पानी में एक नीबू निचोडकर एनिमा लगायें। पेट साफ हो जायेगा कृमि भी निकल आयेगें।

2. एक गिलास गरम पानी में एक नींबू दो चम्मच एरण्डी का तेल मिलाकर रात को पीयें ।

3. एक चम्मच मोटी सोंफ तथा पांच काली मिर्च चबायें, फिर एक गिलास गरम पानी, एक नींबू और काला नमक मिला कर रात को नित्य पीयें।

4. प्रातः भूखे पेट अमरूद पर नमक काली मिर्च नींबू डालकर प्रतिदिन खायें।

5. प्रातः भूखे पेट नीबू पानी तथा रात को सोते समय नीबू की शिकंजी पीने से कब्ज दूर होती है। लम्बे समय तक पीते रहने से पुराना कब्ज भी दूर होता है।

सोमवार, 23 जनवरी 2023

मुंह में छाले हो रहे है तो तुरंत ये खाए ?

                        छाले ( स्टोमेटाईटिस ) 

 1. एक गिलास गरम पानी में आधा नींबू निचोडकर चार बार नित्य कुल्ले करें ।



2. नित्य नींबू एवं पानी में स्वाद के लिये चीनी या नमक डालकर प्रात: भूखे पेट पीयें। रात को सोते समय एक गिलास गरम दूध में एक चम्मच घी डालकर पीयें। लम्बे समय तक प्रयोग करने से भविष्य में छाले होने बंद हो जायेगे।

3. नीबूं सौठ, काली मिर्च, अदरक सब अल्पमात्रा में लेकर चटनी बनाकर चाटें ।

4. नीबू में नमक भर कर चार बार चूंसे । 5. काला नमक, शहद और नीबू का रस मिलाकर चाटें। इन प्रयोगो से हिचकी बंद हो जाती है।

गुरुवार, 19 जनवरी 2023

मसूड़ों से खून आता है तो ये 5 रामबाण घरेलू नुस्खे अपनाएं

                


                          [  नकसीर (एपिसटेक्सिस) ]

 1. नीबू के रस की चार बूंदें जिस नथूने से रक्त आ रहा हो उसमें डालने से तुरंत रक्त आना बंद हो जाता है।


2. मूली पर नीबू निचोड़कर नित्य खाने से बार बार नकसीर आना बंद हो जाता है।


                            [  दांतों मसूड़ों से रक्तस्राव ]

हो तो नीबू की फांक निचोडकर आधा रस निकालकर, इस फांक से दांत और मसूढ़े रगडें । मसूढ़ों से रक्तस्राव बंद हो जायेगा। मसूढ़े ढीले पड गये हों तो नीबू की मीठी सिकंजी दो बार एक महीना पीयें ।


                     [  दांतों की सफाई व दांतो का पीलापन  ]

नीबू की आधी निचोडी फांक पर चार पांच बूंद सरसों का तेल जरा सा नमक डालकर दांतों को रगडों । दांतों का पीलापन दूर होकर चमकने लगेंगे।


      


                                      [ पांवों में पसीना ]

  गर्म पानी के दो गिलास में एक नीबू का रस मिलाकर पगतलियों का सेक करें। फिर इसी पानी से पगतलियां धोयें।

शनिवार, 14 जनवरी 2023

सिरदर्द से परेशान है तो इन घरेलू उपचार का प्रयोग करे ?

                {  सिरदर्द }




1.नीबू के छिलके पीसकर सिर पर लेप करने से सिर दर्द में लाभ होता है।


2. अदरक का रस आधा चम्मच नीबू का रस आधा चम्मच सेंधा नमक चौथाई चम्मच मिलाकर हलका सा गर्म करके इसे सूंघें। इससे छींकें आकर कफ, पानी निकलता है और सिरदर्द ठीक हो जाता है। यह सर्दी लगने से हुआ सिरदर्द, आधे सीसी का सिरदर्द में अधिक लाभकारी है।



    



  3. जिस ओर सिरदर्द होता हो उसके विपरीत नथूने में तीन बूंद नीबू का रस डालने से आधे सीसी का दर्द जो सूर्य के प्रकाश के साथ घटता बढ़ता है तथा साथ ही अन्य सिद दर्द भी ठीक हो जाते है।


         



    4. नीबू की फांक गरम करके सिरदर्द पर रगड़ें, एक बार रगडने से पंद्रह मिनट बाद पुनः रगडे । इस तरह लगाते रहने से सिरदर्द शीघ्र ठीक हो जाता हैं। नीबू का रस रगडने के बाद सिर को हवा नहीं लगनी चाहिये। सिर ढक लें। नीबू का प्रयोग से गरमी के कारण होने वाला सिरदर्द शीघ्र ठीक होता है।


बुधवार, 11 जनवरी 2023

मलेरिया के घरेलू रोकथाम , मलेरिया है तो इसका सेवन जरूर करें ?

                     {  मलेरिया  }


नीबू किसी भी रूप में अधिकाधिक सेवन करने से लाभ होता

 है। चाय में दूध के स्थान पर नीबू डालकर पीने से मलेरिया में 

लाभ होता है। भोजन करते समय हरी मिर्च पर नीबू 

निचोडकर खाये। मलेरिया आने से पहले नीबू में नमक भरकर

 चूंसें या नीबू की शिकंजी पीयें।



     



फिटकरी भुनी हुई, काली मिर्च, सेंधा नमक, तीनों समान 

मात्रा में लेकर पीस लें। नीबू की एक फांक पर यह तीनों चूर्ण 

चौथाई चम्मच भर कर गरम करके ज्वर आने के एक घंटा 

पहले आधा आधा घंटे के अंतर


       



से चूंसे। मलेरिया बुखार नहीं आयेगा। दो तीन दिन यह प्रयोग करें।

     

सोमवार, 9 जनवरी 2023

मुहासे ( पिंपल्स , एकनीज ) को जड़ से ख़तम करे इन घरेलू उपचार से

       {  पिंपल्स एकनिज } 


1. तिल पर नीबू निचोडकर चटनी की तरह पीसकर चेहरे पर मलकर लेप कर दें। दो घंटे बाद धोयें। चेहरे की त्वचा मुलायम होकर मुहांसे ठीक हो जायेंगे।





2. दाल चीनी पीसकर पाउडर बना लें। चौथाई चम्मच पाउडर में कुछ बूंदे नींबू के रस में डालकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाये। एक घंटे बाद धोयें। मुहांसे ठीक हो जायेगे ।






3. नींबू निचोडने के बाद जो छिलका बचता है उसे इकट्ठा करके सुखा लें। सूखने पर पीस लें। इसकी दो चम्मच में एक चम्मच बेसन मिलाकर पानी डालकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर मलें। आधे घंटे बाद चेहरा धो दें। मुहांसे झाइयां धब्बे ठीक हो जायेगें


4. नहाने से पहले चेहरे पर नीबू की फांक जब रस सूख जाये तब नहायें। इसके बाद भी बार बार हर घंटे चेहरे पर नीबू का रस लगाते रहें।

रविवार, 8 जनवरी 2023

लूज मोशन के घरेलू उपचार, देसी नुस्खे

 

                           लूज मोशन }


एक चम्मच सोंठ पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से आराम मिलता है. लूज मोशन में दही का इस्तेमाल काफी फायदेमंद रहता है. दही में मौजूद बैक्टीरिया से पेट जल्दी ठीक होता है. साथ ही ये पेट को ठंडा भी रखता है.


केले का सेवन भी बार-बार हो रहे दस्त में आराम देता है. इसमें मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है. सेब भी दस्त में फायदेमंद होता है.




अगर आपको लगातार दस्त हो रहा हो, तो एक चम्मच जीरा चबा लें. जीरा चबाकर पानी पी लेने से दस्त बहुत जल्दी रुक जाता है. लूज मोशन को कंट्रोल करने के लिए जीरे का पानी भी फायदेमंद है. करीब एक लीटर पानी में एक चम्मच जीरा डालें और उसे आधा होने तक उबाल लें. ठंडा होने पर इस पानी का सेवन करें.





एक कप पानी में 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा चम्मच ताजा पिसा हुआ अदरक मिलाकर उबालें. इसे ढंककर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इस चाय को दिन में 2 या 3 बार पीएं. दिन भर में 1 से 2 गिलास ताजा अनार का रस पीएं.


एक कप पानी में एक मुट्ठी सूखे अनार के छिलके डालें. उनको उबालकर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और छानकर दिन भर में कम मात्रा में इस पानी को पीते रहें.

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

पेट दर्द - गैस - एसिडिटी में अपनाए घरेलू नुस्खे

   
मौसम में बदलाव या कभी-कभी बिना वजह ही पेट गड़बड़ा जाता है. गैस एसिडिटी, लूज मोशन, पेटदर्द, उल्टी आदि परेशानी होने लगती है. ऐसे में डॉक्टर की दवा लेनी जरूरी है, लेकिन उससे पहले ये घरेलू नुस्खे भी आजमा लें, जो आपको फौरन राहत देंगे.




                                {   पेट दर्द  }


  मेथी दाने को हल्का सा भूनकर पीस लें. इसे गर्म पानी के साथ लें.

पुदीने के पत्ते को चबाएं या फिर 4 से 5 पत्तियों को एक कप पानी के साथ उबाल लें. पानी को गुनगुना होने दें और फिर सेवन करें.

1 ग्राम सेंधा नमक और 2 ग्राम अजमोद का चूर्ण खाने से पेटदर्द से तुरंत आराम मिलता है.

नींबू के रस में काला नमक और आधा कप पानी मिलाकर पीएं. कुछ ही देर में पेट दर्द से आराम मिल जाएगा.

बेकिंग सोड़ा और नींबू को पानी में मिलाकर पीने से पेटदर्द से राहत मिलती है.

एक ग्लास हल्के गर्म पानी में एक चुटकी हींग डालें और उसे अच्छी तरह से मिला लें. दिन में 2-3 बार इसे पीएं. अगर आप चाहें तो इस मिश्रण में स्वादानुसार सेंधा नमक भी डाल सकते हैं. यह पेट दर्द और गैस की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है.

       

       

मेथी का चूर्ण दही में मिलाकर खाने से पेट की मरोड़ का शमन होता है या मेथी की सब्जी के रस में काला अंगूर मिलाकर पीने से भी मरोड़ की शिकायत दूर हो जाती है.


एक कप पानी में सूखे पुदीने को डालकर उसे 10 मिनट तक उबालें और फिर उस मिश्रण को छानकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें. अब इस मिश्रण को दिनभर चाय की तरह 2- 3 कम पीएं.


थोड़ा हींग, आधा चम्मच अजवायन और आधा चम्मच काला नमक का चूर्ण बना लें, गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें.



गुरुवार, 5 जनवरी 2023

नींबू के घरेलू उपचार से उल्टी ठीक करे , नींबू से करे उल्टी का घरेलू इलाज "

{ उलटी का घरेलू इलाज } 1. एक कप पानी में पंद्रह बूंद नींबू का रस, भुना हुआ एवं पिसा हुआ जीरा, पिसी हुई एक छोटी इलायची मिलाकर हर आधे घंटे में पीते रहें। उलटी होना बंद हो जायेगी। 2. नीबू के छिलके सुखाकर जलाकर राख बना लो। चौथाई चम्मच राख आधा चम्मच शहद में मिलाकर चाटने से उलटी बंद हो जाती है। 3. दो छोटी इलायची पीसकर नीबू की फाक में भरकर चूसने से उलटी बंद हो जाती है। 4. चौथाई कप पानी में आधा नीबू निचोडकर मिला ले। इसकी एक चम्मच हर पंद्रह मिनट में पीयें उलटी बंद हो जायेगी।
5. सेंधा नमक और हरे धनिये पर आधा नीबू निचोड़कर चटनी बना लें। जब तक उलटी हो बार बार आधा चम्मच चाटते रहें।
6. नीबू की एक फांक में मिश्री भरकर चूसें। 7. जी मिचलाते उलटी की इच्छा होते ही नीबू की फांक में काला नमक, काली मिर्च भरकर घूंसे । उलटी नहीं होगी। 8. यात्रा में उलटी हो तो नीबू चूसते रहें । 9. शिशु दूध पीने के बाद उलटी करता हो तो दूध के पिलाने के कुछ देर बाद तीन बूंद नीबू का रस एक चम्मच में पानी में मिलाकर पिलायें ।

बुधवार, 4 जनवरी 2023

पेट दर्द का घरेलू इलाज , नींबू से करे पेट दर्द ठीक , नींबू से होगा पेट दर्द का इलाज ।

                        { पेट दर्द का घरेलू इलाज } 

1. पचास ग्राम पोदीने की चटनी पतले कपडे में डालकर निचोडकर रस निकालकर इसमें आधा नीबू निचोडें। दो चम्मच शहद और चार चम्मच पानी मिलाकर पीने से पेट का दर्द शीघ्र बंद हो जाता है।

 2. आधा कप पानी, दस पिसी हुई काली मिर्च एक चम्मच अदरक का रस, आधे नीबू का रस सब मिलाकर पीने से पेट दर्द ठीक हो जाता है। स्वाद के लिये चीनी या शहद चाहें तो मिला ले 

3. एक नींबू काला नमक, काली मिर्च, चौथाई चम्मच सोंठ, आधा गिलास पानी में मिलाकर पीने से पेटदर्द ठीक हो जाता है।

 4. अजवाइन, सेंधा नमक को नीबू के रस में भिगोकर सुखा लें। पेट दर्द में एक चम्मच चबाकर पानी पीये । इस प्रकार हर एक घंटे में जब तक दर्द रहे लें। पेट पर सेंक करें।

 5. कीडों के कारण पेटदर्द हो पेट में कीडे हो तो सात दिन दो बार नित्य नीबू की एक फांक में पिसा हुआ जीरा, काली मिर्च, काला नमक भरकर चूसें।

 6. मूली पर नमक, नींबू, काली मिर्च डालकर खाने से अपच का पेट का दर्द ठीक हो जाता है।

7. किसी उत्सव आदि में अधिक खाना खाने से अपच, गैस पेट दर्द हो जाता है तो एक कप तेजगरम पानी में भुना हुआ जीरा पिसी हुई अजवाइन, नीबू और चीनी सब स्वाद के अनुसार मिलाकर चार बार नित्य पीयें।

 8. आधा कप मूली के रस में आधा नींबू निचोड कर नित्य दो बार पीने से खाना खाने के बाद होने वाला पेट दर्द ठीक हो जाता है।

 9. चीनी, जीरा, नमक, काली मिर्च एक कप गरम पानी मिलाकर तीन बार नित्य पिये ।

 10. बार बार नीबू का पानी पीते रहने से पेट दर्द वायु गोले का दर्द ठीक हो जाता है।

सोमवार, 2 जनवरी 2023

नींबू के रस से बाल झड़ने से रोके , नींबू के रस से होगा गंजापन दूर 😌

                         बाल गिरना , रूसी ( डेंड्रफ )

 1. एक नीबू के रस में तीन चम्मच चीनी, दो चम्मच पानी मिलाकर, घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे के बाद अच्छे पानी से सिर धोने से रूसी दूर हो जाती है। बाल गिरना बंद हो जाते है।
2) सिर में नींबू की रस भरी फांक रगडकर स्नान करने से बाल गिरने बंद होते हैं।
{ जुए } - समान मात्रा में नीबू का रस और अदरक का रस मिलाकर बालों की जडों में लगाने से जू मर जाती है। यह रस लगाकर एक घंटे बाद सिर धोयें । सिर धोने के बाद नीबू का रस और सरसों का तेल समान मात्रा में मिलाकर नित्य बालों पर लगाये।

नींबू से निकाले पथरी बीमारी को , नींबू से पथरी का इलाज

नींबू से पथरी का इलाज
नींबू से पथरी का इलाज

                              [  पथरी ]


 एक गिलास पानी में एक नींबू निचोडकर सेंधा नमक मिलाकर सुबह शाम दो बार नित्य एक महीना पीने से पथरी पिघलकर निकल जाती है।


{पथरी का दर्द } -   अंगूर के साठ पत्तों पर आधा नींबू निचोडकर पीसकर चटनी बना लें। इसे दो चम्मच हर दो घंटे में तीन बार खाने से पथरी से होने वाला दर्द दूर हो जाता है।


      

नींबू से पथरी बीमारी ठीक करे
नींबू के रस से निकाले पथरी को




 

 {नाखून } - 

नाखूनों पर नित्य नींबू रगडें, रस सूख जाने के बाद पानी से धोयें। इससे नाखूनों के रोग ठीक हो जाते है |


नींबू से करे पथरी दूर