{ पिंपल्स एकनिज }
1. तिल पर नीबू निचोडकर चटनी की तरह पीसकर चेहरे पर मलकर लेप कर दें। दो घंटे बाद धोयें। चेहरे की त्वचा मुलायम होकर मुहांसे ठीक हो जायेंगे।
2. दाल चीनी पीसकर पाउडर बना लें। चौथाई चम्मच पाउडर में कुछ बूंदे नींबू के रस में डालकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाये। एक घंटे बाद धोयें। मुहांसे ठीक हो जायेगे ।
3. नींबू निचोडने के बाद जो छिलका बचता है उसे इकट्ठा करके सुखा लें। सूखने पर पीस लें। इसकी दो चम्मच में एक चम्मच बेसन मिलाकर पानी डालकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर मलें। आधे घंटे बाद चेहरा धो दें। मुहांसे झाइयां धब्बे ठीक हो जायेगें
4. नहाने से पहले चेहरे पर नीबू की फांक जब रस सूख जाये तब नहायें। इसके बाद भी बार बार हर घंटे चेहरे पर नीबू का रस लगाते रहें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें