// गला दर्द, गला बैठना, गले में ललाई //
होने पर एक गिलास गरम पानी में नमक और आधा नीबू निचोडकर सुबह शाम गरारे करें।
// नेत्र ज्योतिवर्धक //
एक गिलास पानी में एक नीबू निचोडकर प्रात: भूखे पेट हमेशा पीते रहें । नेत्रज्योति ठीक बनी रहेगी। इससे पेट साफ रहता है, शरीर स्वस्थ रहता है। नीरोग रहने का यह प्राथमिक उपचार है।
// भूख //
भोजन करने के आधा घंटा पहले एक गिलास पानी मे नीबू निचोडकर पीने से भूख अच्छी लगती है।
// मुंह की दुर्गन्ध //
एक गिलास पानी में एक नीबू निचोडकर दो चम्मच गुलाबजल डालकर भोजन के बाद इस पानी से तीन कुल्ले करके बचा हुआ सारा पानी पी जायेग। मुंह से दुर्गन्ध नहीं आयेगी ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें