पिंपल्स , एक्ने बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है , आज लोग इसकी वजह से शर्मिंदगी का भी सामना करते है , और इसमें आदमी सोचने में मजबुर हो जाते है , की अब क्या करे क्या लगाए जिससे हमारा पिंपल जड़ से ख़तम हो जाए । इसी सोच में पिंपल और बढ़ते जाते है । लेकिन ठीक नहीं होता है । पिंपल को ठीक करने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते दुनिया भर की दवाइयां , क्रीम सब लगाते है । लेकिन कोई काम का नहीं होता आप पिंपल को घर में ही ठीक कर सकते है कहीं जाने की जरूरत नहीं है । घर में ही पिंपल का इलाज़ है ।
पिंपल होता क्या है -
पिंपल एक प्रकार से त्वचा में इंफेक्शन होता है , जिससे त्वचा में दाना ,मुंहासे आदि दिखने लगते है । इससे त्वचा रूखी सूखी दिखने लगती है । इसमें ऐसा होता है कि त्वचा से जो सीबम ऑयल निकलते है । वह डेड स्किन के साथ मिलकर रोम झिद्रो को बंद कर देती है । जिससे त्वचा में बैक्टीरिया , एक्ने होने लगती है ।
पिंपल कितने प्रकार के होते है -
पिंपल्स के बहुत से प्रकार है , कई पिंपल छोटे तो कई पिंपल एकदम बड़े होते है गाठ जैसे , तो कई एकदम छोटे जो पास से ही देखते है ।कई पिंपल्स में खून भी आता है ।तो कई पिंपल्स सूखा रहते है । और कई पिंपल को छूने या दबाने से दर्द होता तो कोई पिंपल्स में कुछ पता ही नहीं चलता । पिंपल्स फेस पर ही हो ऐसा जरूरी नहीं पिंपल्स कहीं भी हो सकता है ।
1. दाने - यह पिंपल दाने दने जैसे होती है । ज्यादातर इस प्रकार की पिंपल खाने पीने में प्रॉब्लम से होती है । खराब खान पान से हो जाती है । यह पिंपल बच्चो से लेकर बड़ों तक होती है । इस पिंपल को होने के लिए कोई उम्र मायने नहीं रखती है । यह ज्यादातर किशोरावस्था वालो लोगो में होती है । जो 15-30 के बीच के होते है । यह पिंपल धीरे धीरे अपने आप ठीक हो जाती है । बिना कुछ किए इसको ज्यादा छेड़ छाडी करने से और बढ़ जाता है । इसलिए यह पिंपल उम्र के हिसाब से होता है । और उम्र के हिसाब से ठीक हो जाता है । यह हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी होता है ।
2. ब्लैकहेड्स - यह काले रंग की कील के समान होती है । यह धागे जैसे होती है । त्वचा के रोमछिद्रों में धूल , मिट्टी घुस जाती है जिससे ब्लैकहेड्स बनती है । यह कोई बी उम्र में हो सकती है। जिसे स्क्रब करके निकला जा सकता है ।
3. गाठ - यह एक प्रकार से बड़ा सा दाना जैसे होता है । जो देखने में बहुत ही अजीब लगता है । इसमें पिंपल जैसे बीच में छोटा सा पिंपल रहता है । और बाकी आस पास के मासपेशियां फुली हुई दिखाई देती है । और इसमें बहुत ज्यादा सूजन रहता है और दर्द भी बहुत रहता है । यह फेस में ही ही यह जरूरी नहीं है यह शरीर के कोई भी हिस्से में हो सकता है । यह सुरु में रेड रहता है उसके बाद ये पक जाते है इसमें मवाद निकलते है । उस टाइम यह बहुत दर्द करता है ।
पिंपल्स क्यों होता है -
* पिंपल्स ऑयली त्वचा के कारण होती है मतलब सिबम के बहुत ज्यादा स्त्राव से पिंपल्स आते है ।
* सीबम और डेड स्किन मिलकर रोमछिद्र को बंद कर देते है जिससे पिंपल होता है ।
* हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी पिंपल होते है । ये नॉर्मल बात होती है । इसमें डरने वाली बात नहीं होती है । यह समय के साथ साथ ठीक हो जाता है अपने आप ही ।
* खराब खाने पीने की चीजो से बी पिंपल होते है । ज्यादा तेल वाला खाना खा देने से होता है । खाना नहीं पचने से भी होता है ।
*मानसिक तनाव से भी पिंपल होते है अच्छी नींद ना मिलने के कारण भी पिंपल उग जाते है ।
* पॉल्यूशन भी पिंपल का कारण होती है । धूल , मिट्टी के कारण भी पिंपल होते है ।
पिंपल से बचाव के घरेलू उपाय -
* अपने चेहरे पे मुल्तानी मिटटी लगाए यह पिंपल को जड़ से खत्म करती है । और आपके चेहरे पे निखार और चमक लती है । आपको ऐसा लगेगा कि मेरे चेहरे में पिंपल है ही नहीं था । इसको गुलाब जब में मिला के रोज नहने के टाइम इसको लगाए इसका उपयोग रोजाना करे उसके बाद देखना आपके चाहते का चमक ही बढ़ जाएगा।
* अलोयवेरा का उपयोग जरूर करे अगर आपके चेहरे में पिंपल है तो । यह एक आयुर्वेदिक वरदान माना जाता है । इसको खाए भी जाते है और इसको लगाए भी जाते है ।यह त्वचा संबधी रोगों के लिए बहुत ही महत्वपर्ण होता है । इसका पेस्ट बना k चेहरे में लगाना चाहिए रात में लगा के सो जाना और इसका जो पौधा होता है उसमे नाहने के टाइम मसाज करना चाहिए । ऐसी रोजाना करना है उसके बाद चेहरे में रिजल्ट देखना बहुत ही अच्छा रिजल्ट आयेगा।
* नीम के पत्ते का भी उपयोग स्किन सम्बन्धी रोगों के लिए किया जाता है । इसको आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है । नीम को पीस के उसको पेस्ट बना लेना है फिर उसको कहा पिंपल हुआ रहेगा वह पास लगा के थोड़ी दर तक सूखने देना है । उसके बाद ठंडे पानी से धोना है । यह रोजाना करना है । और इसको नहते टाइम करना है ।
पिंपल होने से कैसे रोके -
* हमे चेहरे को साफ रखना चाहिए । हमे दिन में कम से कम 3 बार अपने फेस को ठंडे पानी से धोना चाहिए ।
* खाने पीने में ध्यान देना चाहिए । हमेशा अच्छे अच्छे ही खाना खाए तेल वाली चीजें न खाए ।
* दिन में खुद दबा के 10-12 ग्लास पानी पीना चाहिए । कुछ एक्टिविटी करना चाहिए जिससे पानी प्यास अधिक लगे ।
* चेहरे के लिए कुछ व्याम करना चाहिए।
* बीच बीच में चेहरे का मसाज करना चाहिए क्रीम से ताकि उसमे नमी बने रहे और ग्लो दिखे ।
* ब्लैकहेड्स , और व्हाईहेड्स को बीच बीच में स्क्रब करके साफ करना चाहिए ।
आपको मेरी यह घरेलू उपचार कैसी लगी बताना जरूर मै उतना एक्सपर्ट नहीं हूं । लेकिन जितना भी जनता हूं आपके साथ शेयर किया । आप डॉक्टर से सलाह ले सकते है । मैंने आपको घरेलू नुस्खे बताए है ।
धन्यवाद ❤️


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें