Pages
▼
गुरुवार, 5 जनवरी 2023
नींबू के घरेलू उपचार से उल्टी ठीक करे , नींबू से करे उल्टी का घरेलू इलाज "
{ उलटी का घरेलू इलाज }
1. एक कप पानी में पंद्रह बूंद नींबू का रस, भुना हुआ एवं पिसा हुआ जीरा, पिसी हुई एक छोटी इलायची मिलाकर हर आधे घंटे में पीते रहें। उलटी होना बंद हो जायेगी।
2. नीबू के छिलके सुखाकर जलाकर राख बना लो। चौथाई चम्मच राख आधा चम्मच शहद में मिलाकर चाटने से उलटी बंद हो जाती है।
3. दो छोटी इलायची पीसकर नीबू की फाक में
भरकर चूसने से उलटी बंद हो जाती है।
4. चौथाई कप पानी में आधा नीबू निचोडकर मिला ले। इसकी एक चम्मच हर पंद्रह मिनट में पीयें उलटी बंद हो जायेगी।
5. सेंधा नमक और हरे धनिये पर आधा नीबू निचोड़कर चटनी बना लें। जब तक उलटी हो बार बार आधा चम्मच चाटते रहें।
6. नीबू की एक फांक में मिश्री भरकर चूसें।
7. जी मिचलाते उलटी की इच्छा होते ही
नीबू की फांक में काला नमक, काली मिर्च भरकर घूंसे
। उलटी नहीं होगी।
8. यात्रा में उलटी हो तो नीबू चूसते रहें ।
9. शिशु दूध पीने के बाद उलटी करता हो तो दूध के
पिलाने के कुछ देर बाद तीन बूंद नीबू का रस एक चम्मच में
पानी में मिलाकर पिलायें ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें