[ यकृत ]
नीबू पानी एवं दस काली मिर्च मिलाकर नित्य पीते रहें । यकृत संबंधी रोग ठीक हो जायेगे ।
[ कब्ज ]
1. गरम पानी और नीबू प्रात: भूखे पेट पीयें। एक गिलास हलके गर्म पानी में एक नीबू निचोडकर एनिमा लगायें। पेट साफ हो जायेगा कृमि भी निकल आयेगें।
2. एक गिलास गरम पानी में एक नींबू दो चम्मच एरण्डी का तेल मिलाकर रात को पीयें ।
3. एक चम्मच मोटी सोंफ तथा पांच काली मिर्च चबायें, फिर एक गिलास गरम पानी, एक नींबू और काला नमक मिला कर रात को नित्य पीयें।
4. प्रातः भूखे पेट अमरूद पर नमक काली मिर्च नींबू डालकर प्रतिदिन खायें।
5. प्रातः भूखे पेट नीबू पानी तथा रात को सोते समय नीबू की शिकंजी पीने से कब्ज दूर होती है। लम्बे समय तक पीते रहने से पुराना कब्ज भी दूर होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें